फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों पर भारी पड़ रही रामलीला

Tue, 11 Oct 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
ramlila - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शहर में चल रही प्रमुख रामलीलाओं से मल्टीप्लेक्सों के इवनिंग और नाइट शो प्रभावित हुए हैं। रामलीलाएं हॉलीवुड और बॉलीवुड पर भारी पड़ रही हैं। स्थिति यह है कि इवनिंग और नाइट शो में गिनी-चुनी संख्या में ही दर्शक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


मल्टीप्लेक्स संचालक भी इस बात को मान रहे हैं कि विगत एक सप्ताह के दौरान इवनिंग और नाइट शो के दर्शकों की संख्या में भारी गिरावट आई है। इसके उलट रामलीलाओं में दर्शकों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।

घंटाघर मैदान में संचालित श्री सुल्लामल रामलीला, कविनगर मैदान में चलने वाली श्री धार्मिक रामलीला और राजनगर एवं संजय नगर में संचालित रामलीलाओं को देखने बड़ी संख्या में दर्शक प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। कविनगर में 4000 दर्शक एक साथ बैठकर रामलीला का लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार घंटाघर रामलीला में भी करीब 4000 दर्शकों के लिए ही सीटिंग प्लान किया गया है। राजनगर और संजय नगर की दोनों रामलीलाओं में भी दर्शकों की संख्या करीब 5000 हजार तक पहुंच जाती है। इसके अलावा मेला देखने वालों की संख्या भी हजारों में होती है।

यही कारण है कि शाम से लेकर रात तक चलने वाले फिल्मों के शो में दर्शकों की संख्या विगत एक सप्ताह से लगातार कम दर्ज की गई है।लाल कुआं स्थित सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स के मैनेजर भारत भूषण के अनुसार शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या में गिरावट आई है। रामलीला मंचन तक मल्टीप्लेक्स में ऐसे ही हालात रहते हैं।

इसी प्रकार आरडीसी स्थित गौड़ मॉल के सिक्योरिटी इंचार्ज राहुल चौधरी कहते हैं कि इस सप्ताह कोई अच्छी फिल्म भी रिलीज नहीं हुई। विगत सप्ताह रिलीज हुई मूवी एमएस धोनी जरूर कुछ दर्शक बटोरी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें