फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू हो रहा रमजान, बाजारों में छाई रौनक

Sat, 27 May 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
रमजान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में रमजान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार से शुरू हो रहे रमजान के लिए शहर के पुराने बाजारों में शनिवार की शाम रौनक दिखी। बाजारों में शनिवार से ही खजूर, फल व सेवइयों की खरीददारी शुरू हो गई।
विज्ञापन


पूर्व इमाम केजेड बुखारी ने बताया कि चांद दिखने के साथ ही माहे-रमजान की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। पाक माह रमजान का पहला रोजा रविवार को होगा। शनिवार को कैला भट्टा, बजरिया, भाटिया मोड़, संजयनगर सेक्टर-23 स्थित बाजारों में देशी-विदेशी खजूर, फलों सहित सेवइयां आदि की दुकानें सज गई। 

दुकानदार इकबाल ने बताया कि इस बार अजवा खजूर की डिमांड अधिक है। इसके साथ ही बाजार में इस बार  पैक्ड जूस और फल भी आए हैं।

रोजेदार रखें सेहत का भी ध्यान
पवित्र रमजान के पूरे महीने मुसलमान रोजा रखते हैं। रोजा यानी पूरे दिन भूखे - प्यासे रहकर खुदा की इबादत करना। रोजे में लोग अल सुबह उठकर सहरी करते हैं और फिर सारा दिन भूखे- प्यासे रहकर शाम को इफ्तार करते हैं। रोजे रखने के साथ ही रोजेदार सेहत का भी ध्यान रखें खासकर मधुमेह और दिल के रोगी।
विज्ञापन


जिनको शुगर की बीमारी है वह रोजे न ही रखें तो बेहतर है। अगर रोजे रखते भी हैं तो डाक्टर से सलाह लेकर शुगर को नियंत्रित करने वाली दवा जरूर लें। फिजिशियन डा. संगीता ने बताया कि  पूरे दिन भूखे रहने के बाद एकबार में गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें।
विज्ञापन


खाने में हल्का भोजन, फल आदि का सेवन करें। अधिक से अधिक पानी का भी सेवन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें