फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेमडेसिवीर की आपूर्ति बंद, कोरोना इलाज में होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेमडेसिविर की आपूर्ति बंद, कोरोना इलाज में होगी परेशानी
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में प्रयोग हो रहे इंजेक्शन की आपूर्ति बंद होने से इलाज में परेशानी हो सकती है। अक्तूबर से लेकर नवंबर तक रेमडेसिविर इंजेक्शन का लाखों रुपये बकाया है। कंपनी ने बिना भुगतान हुए इंजेक्शन की आपूर्ति करने से इंकार कर दिया है। इंजेक्शन का प्रयोग कोरोना मरीजों के फेफड़े में संक्रमण बढ़ने के दौरान उस समय किया जाता है, जब सांस लेने में परेशानी होने लगती है।
सीएमओ को भेजे गए पत्र के अनुसार कोरोना मरीजों के उपचार में प्रयोग की जाने वाली रेमडेसिविर एवं एनोक्सपेरिन इंजेक्शन की मांग कंपनी से की गई थी। कंपनी ने 1290240 रुपये का भुगतान न होने से इंजेक्शन की आपूर्ति करने से इंकार कर दिया है। पत्र में बताया गया है कि दस अक्तूबर तक 309658 रुपये, 27 अक्तूबर तक 309658 एवं तीन नवंबर तक 670925 रुपये का भुगतान बकाया है। स्टोर द्वारा जिले में संचालित तीन अस्पतालों संजय नगर स्थित कोविड लेवल-2, ईएसआई राजेंद्र नगर लेवल-2 एवं संतोष अस्पताल में आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

सांस लेने में परेशानी होने पर दिया जाता है रेमडेसिविर
संयुक्त अस्पताल कोविड लेवल-2 में कार्यरत फिजीशियन डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन का प्रयोग कोरोना मरीजों को उस समय दिया जाता है, जब उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगती है। इससे संक्रमण तेजी से कम होता है। डा. गुप्ता ने बताया कि जब से रेमडेसिविर इंजेक्शन कोरोना मरीजों को लगाया जाना शुरू किया गया है। तभी से रिकवरी दर भी तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता का कहना है कि भुगतान की कोई दिक्कत नहीं है। ई-सिस्टम से भुगतान किया जाता है, तकनीकी दिक्कत होने से कंपनी को भुगतान नहीं हो पाया था। जल्द ही भुगतान करा दिया जाएगा। सीएमओ का कहना है कि अभी विभाग के पास काफी स्टॉक मौजूद है। जल्द ही और भी खुराक मंगा ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें