फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज निकलेगी राम बरात, रूट देखकर निकलें

Sun, 02 Oct 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुल्लामल रामलीला घंटाघर की राम बरात रविवार को शाम सात बजे ठाकुरद्वारा से निकलेगी। इसके बाद चौपला मंदिर, डासना गेट, रमते राम रोड, नया गंज, राइट गंज, कीर्तन वाली गली से बजरिया होते हुए रात 12 बजे के बाद ही घंटाघर रामलीला मैदान पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस संबंध में रामलीला समिति के प्रधान अजय बंसल और महामंत्री मनोज गोयल ने बताया कि भव्य राम बरात निकलेगी, जिसमें 100 से अधिक झांकियां शामिल होंगी। दूसरी तरफ, एसपी सिटी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं। पीसीआर और लैपर्ड मूवमेंट पर रहेंगी।

इसके अलावा नगर कोतवाली पुलिस जगह-जगह तैनात रहेगी।  

यह रहेगा रूट डायवर्जन
- लालकुआं और साजन मोड़ से किसी भी भारी वाहन को चौधरी मोड़ की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। इन्हें डायवर्ट कर एनएच-24 बाईपास या विवेकानंद नगर फ्लाईओवर से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- चौधरी मोड़ से केवल रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन ही आ जा सकेंगे।

- रेलवे रोड से किसी भी वाहन को घंटाघर की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
- रेलवे स्टेशन रोड बजरिया रोड कट से कोई वाहन घंटाघर की तरफ नहीं जाएगा।

- मेरठ तिराहे से किसी भी वाहन को पुराना बस अड्डा और हापुड़ मोड़ की ओर नहीं आने दिया जाएगा। इन सभी वाहनों को मेरठ रोड, घूकना मोड़ एवं एएलटी चौराहा होते हुए गंतव्य को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


- पुराना बस अड्डा से हापुड़ मोड़ की ओर किसी भी वाहन को नहीं आने दिया जाएगा। इन वाहनों को संजय गीता चौक, घूकना होते हुए भेजा जाएगा।
- गोशाला फाटक से किसी भी वाहन को जस्सीपुरा की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। इन वाहनों को एनएच-24 से गंतव्य को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें