फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले पर बोले राकेश टिकैत : इसके पीछे केंद्र है और कौन करवाएगा? हम किसान हैं राजनीतिक पार्टी नहीं...

Sat, 03 Apr 2021 03:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

- राजस्थान के अलवर में हुआ था राकेश टिकैत के काफिले पर हमला
- टिकैत ने हमले के लिए एबीवीपी को ठहराया जिम्मेदार
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर में किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर हुए हमले के बारे में जब शनिवार को उनसे बात की गई और पूछा गया कि इस हमले के पीछे कौन है तो उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


राकेश टिकैत ने कहा, इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है और कौन होगा? ये उनकी युवा ईकाई ने किया है। उनका कहना था राकेश टिकैत गो बैक। मैं कहां जाऊं? उन्होंने मेरी कार पर पत्थर फेंके और लाठी भी चलाई। वो हमसे क्यों लड़ रहे हैं, हम किसान हैं, न कि राजनीतिक पार्टी।
 

राकेश टिकैत पर हमले के विरोध में किसानों ने शुक्रवार को लगाया जाम
राजस्थान के अलवर में किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर हुए हमले को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले पहुंचे किसानों ने शुक्रवार की शाम जेवर रोड पर जाम कर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों के निर्देश पर करीब एक घंटे बाद किसानों ने जाम खोला। तब कहीं जाकर रोड पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया।
विज्ञापन





कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर पंचायत कर रहे हैं। शुक्रवार को राजस्थान के अलवर में उनके काफिले पर हमला हो गया था। इसे लेकर किसानों में रोष फैल गया।

राकेश टिकैत पर हुए हमले के विरोध में भाकियू के जिलाध्यक्ष अनिल उर्फ बब्बन प्रधान के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान शाम करीब 6.30 बजे जेवर मार्ग पर गांव कलंदरगढ़ी के पास पहुंच गए, जहां पर किसानों ने नारेबाजी करते हुए रोड पर जाम लगा दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कृषि कानून को लेकर काफी समय से आंदोलन चल रहा है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत देश के विभिन्न राज्यों में जाकर किसानों को एकजुट करते हुए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे समय पर उनके ऊपर हमला किया गया, जिसकी वह निंदा करते हैं। कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें