फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सोशल मीडिया पर राज्यमंत्री अतुल गर्ग के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने और उनके खिलाफ लोगों को भड़काने का मामला सामने आया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। क्रॉसिंग रिपब्लिक मंडल के भाजपा उपाध्यक्ष विनोद कुमार निवासी सुदामापुरी का कहना है कि गत 31 मार्च को कुंवर मोहित राणा सुहेल और पिंकी ठाकुर ने अपने अपने मोबाइल नंबरों से फेसबुक पर एक भड़काऊ पोस्ट डाली। जिसमें दोनों ने कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी के दिनों में पब्लिक को राज्यमंत्री अतुल गर्ग के खिलाफ भड़काने की बात लिखी है। इतना ही नहीं कुंवर मोहित राणा सुहेल ने मंत्री के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। एक मुकदमा और सही, मुझ पर फर्क नहीं पड़ता कुंवर मोहित राणा सोहेल ने अपने कमेंट में यह भी लिखा है कि उस पर 3 मुकदमे पहले से ही चल रहे हैं। एक और दर्ज हो जाएगा इससे उस पर कोई फर्क नहीं पड़ता। सोशल मीडिया पर डाली गई इस पोस्ट का पता चलते ही भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। इसके बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसएचओ नागेंद्र चौबे का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें