फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने गर्मी से दी राहत, बिजली कटौती ने की आफत

Tue, 21 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
बारिश के बाद खुशगवार मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गाजियाबाद। भीषण गर्मी के बाद सोमवार दोपहर हुई बारिश के चलते लोगों को चिलचिलाती धूप से तो राहत मिल गई, लेकिन उमस और बिजली कटौती ने खूब पसीना निकाला। प्रताप विहार, नंदग्राम समेत कई क्षेत्रों में सुबह से ही बिजली कटौती रही।
विज्ञापन


दोपहर को बारिश की वजह से लाल कुआं, दौलतपुरा और गोविंदपुरम में भी बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम को मौसम के कुछ खुशगवार हो जाने पर लोगों ने आउटिंग कर इसका लुत्फ भी लिया।

सोमवार को सुबह से ही जबरदस्त गर्मी थी। चिलचिलाती धूप के साथ उमस के चलते लोग पसीने से बेहाल थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे काले बादल घिरे और बारिश शुरू हुई तो लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन उमस और बढ़ गई।
विज्ञापन


करीब चार घंटे रुक-रुक कर बारिश हुई। हालांकि साहिबाबाद की अपेक्षा गाजियाबाद में बारिश कम हुई, लेकिन बारिश की वजह से मौसम का मिजाज यहां भी बदल गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे तक बूंदाबांदी होती रही।

सोमवार को सुबह से ही बिजली कटौती रही। प्रताप विहार में सुबह 11:30 बजे से कटौती रही। कुछ क्षेत्रों में 3 बजे आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की वजह से फिर रात 8.30 बजे तक कटौती रही। इसके चलते लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ा।

नंदग्राम में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कटौती रही। शाम करीब छह बजे फिर से कई ब्लाक में कटौती हो गई और रात 8.30 बजे तक कालोनियां अंधेरे में डूबी रहीं। विजय नगर सेक्टर-11 में सुबह 11 बजे से दो घंटे के लिए कटौती हुई।

उधर, दोपहर को बारिश के बाद डासना गेट क्षेत्र में कटौती हो गई। दौलतपुरा में करीब साढ़े तीन बजे ट्रांसफार्मर से धुआं उठने लगा तो कटौती कर दी गई। दो घंटे कटौती रही। गोविंदपुरम और लालकु आं क्षेत्र में भी बारिश के बाद फॉल्ट की वजह से कटौती की गई। वहीं नवयुग मार्केट सब-स्टेशन दोपहर 1 बजे से 6 बजे तक एक फेज में दिक्कत रहने से कटौती रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें