फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रेलवेकर्मी को ईंट से भरे ट्रैक्टर ने मारी टककर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में बुलेट मोटरसाइकिल सवार रेलवेकर्मी को ईंट से भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे रेलवेकर्मी अभिषेक कुमार (34) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 11 बजे बुलेट बाइक सवार अभिषेक कुमार निवासी सदरपुर से ड्यूटी के लिए निकले। अभिषेक कुमार रेलवे कर्मचारी हैं और उनकी ड्यूटी चिपयाना में है। जब वह मोटरसाइकिल से स्वदेशी कंपाउंड गेट पर पहुंचे तो पीछे से आए ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर के ब्रेक न लग पाने के कारण ईंटों से भरी ट्राली ने अभिषेक को कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। बताया कि पीड़ित स्वजन ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें