फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रेलवे के सेक्शन इंजीनियर की 13वीं मंजिल से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार क्षेत्र की गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में 13वीं मंजिल से गिरकर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार इंजीनियर इमरान करीब एक साल से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे।
विज्ञापन

एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले में जांच जारी है।
घटना रात करीब तीन बजे हुई। सोसायटी के ही निवासी उबेद ने बताया कि दिल्ली में रेलवे में सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात इमरान लंबे समय से किडनी की बीमारी से परेशान थे। तीन माह से डायलिसिस चल रहा था। दो दिन पहले ही ग्रेटर नोएडा के जेपी अस्पताल से घर आए थे। रविवार की रात करीब ढाई बजे अचानक से पेट में दर्द हुआ। इस वजह से 13वें फ्लोर पर अपने फ्लैट के बाहर टहल लगे। बताया कि पेट के दर्द से वह काफी बेचैन से हो रहे थे। इसी दौरान वह टावर के नीचे आकर गिरे।
गार्ड की सूचना पर सभी लोग बाहर निकलकर एकत्र हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एंबुलेंस से इमरान को एमएमजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इमरान मूलरूप से इटावा के बरौली निवासी थे। करीब 10 वर्षों से वह सोसायटी में ही रह रहे थे। उनके साथ में उनकी पत्नी शहनाज, 12 साल का बेटा और करीब एक साल की बेटी रहती है। माता और दो भाई इटावा में ही रहते हैं।
रविवार सुबह ट्रांसप्लांट के लिए जाना था अस्पतालः
उबेद ने बताया कि इमरान को रविवार सुबह चिकित्सक के पास जाना था। डायलिसिस के बाद चिकित्सक ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। इसके लिए उन्हें चिकित्सक के पास सुबह जाना था, लेकिन यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें