फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रेलवे क्लर्क ने यात्री को दी गाली, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर में भूड़ भारत नगर स्थित रेलवे टिकट काउंटर पर तैनात क्लर्क मांगेराम से जल्दी टिकट देने के लिए कहना यात्री महताब को महंगा पड़ गया। क्लर्क ने उसको गाली देते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। काउंटर पर खड़े लोगों ने क्लर्क के रवैये के खिलाफ हंगामा किया। पूरे घटनाक्रम की एक वीडियो वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने पर क्लर्क मांगेराम के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है। शिकायतकर्ता यात्री को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। यात्री महताब शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे विजयनगर में भूड़ भारत नगर स्थित रेलवे के टिकट काउंटर पर प्रयागराज जाने के लिए प्रयागराज एक्सप्रेस का टिकट लेने के लिए गए थे। महताब ने बताया कि ट्रेन स्टेशन पर आने की बात कहते हुए उन्होंने काउंटर पर तैनात क्लर्क मांगेराम से जल्दी टिकट देने को कहा। इसी बात को लेकर मांगेराम ने उनको गाली देना शुरू कर दिया। उनको अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसी बात से नाराज यात्रियों ने करीब 20 मिनट वहां हंगामा किया। किसी यात्री ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना ली।
विज्ञापन

जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने यात्रियों को किसी तरह शांत कराया। महताब ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की शिकायत रेलवे के क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारियों से की है। इस बारे में नार्दर्न रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि ऐसा कोई प्रकरण जानकारी में नहीं है। इस तरह यदि किसी ने यात्री को गाली दी है तो पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें