फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: बीज भंडार पर सीबीआई का अधिकारी बनकर की छापेमारी, दुकानदार को धमकाया, शक होने पर हुआ फरार

Wed, 11 Feb 2026 08:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर वसूली करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद को सीबीआई विभाग का अधिकारी बताकर दुकानदार से कागजात दिखाने व नकली उत्पाद बेचने का आरोप लगाया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर वसूली करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद को सीबीआई विभाग का अधिकारी बताकर दुकानदार से कागजात दिखाने व नकली उत्पाद बेचने का आरोप लगाया तथा दुकान बन्द कराने की धमकी देते हुए पैसों की मांग की, दुकानदार को उसके व्यवहार से शक हुआ तो आरोपी मौके से फरार हो गया। अब पीड़ित ने आरोपी की पहचान करके पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


मसूरी निवासी शाहिद अली पुत्र हनीफ अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो महीने पहले उनकी एनएच नौ स्थित नया बर्फखाना मार्केट में किसान कीटनाशक बीज भंडार पर एक व्यक्ति आया था। उसने स्वयं को सीबीआई विभाग से जुड़ा अधिकारी बताते हुए दुकान के कागजात चेक करने की बात कही, नकली सामान बेचने और लाइसेंस न होने का दबाव बनाने लगा, आरोप है कि युवक ने दुकान बन्द कराने की धमकी देते हुए दुकानदार से पैसों की मांग की।

व्यवहार से संदिग्ध लगने पर शाहिद को शक हुआ, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़ित के अनुसार अब उन्हें जानकारी मिली है कि उक्त व्यक्ति का नाम सद्दाम पुत्र जमील निवासी ग्राम खिचरा धौलाना हापुड़ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि मसूरी निवासी शाहिद अली की बीज भंडार पर लगभग दो माह पूर्व एक सीबीआई अधिकारी बनकर आया और उसे धमकाते हुये पैसों की मांग की थी, दुकानदार को शक हुआ तो आरोपी मौके से फरार हो गया, दुकानदार शाहिद को आरोपी की पहचान हो गई। 
विज्ञापन


आरोपी की पहचान गांव खिचरा धौलाना हापुड़ निवासी सद्दाम पुत्र जमील के रुप में हुई। सद्दाम के खिलाफ सुसंगत बीएनएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीपी मसूरी ने बताया कि सद्दाम गाजियाबाद सीबीआई एकेडमी में बतौर प्लंबर संविदा कर्मी है,सत्यता की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें