फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाओं का खेल पकड़ा, पांच गिरफ्तार; 50 लाख रुपये का नकली माल किया बरामद

Wed, 16 Sep 2026 03:03 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि दवाओं और फूड प्रोडक्ट का कच्चा माल, प्रिंटिंग लेबल, प्रिंटेड मोनो कार्टन और खाली प्लास्टिक की शीशियां खरीदकर नकली प्रोडक्ट तैयार किए जाते थे। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ट्रांस हिंडन जोन ने फर्जी तरीके से सप्लीमेंट व एलोपैथिक दवाएं तैयार कर बाजार में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये कीमत के नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाएं बरामद करने का दावा किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर टीम ने कार्रवाई करते हुए दिलीप पांडेय (39), वीरभान उर्फ रवि (34), रोहित वक्शी उर्फ लड्डू (35), हन्नी कुलश्रेष्ठ (30) और आर्यन (24) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नकली तरीके से तैयार किए गए सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाएं बरामद हुईं।

कच्चे माल से तैयार करते थे नकली प्रोडक्ट
पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि दवाओं और फूड प्रोडक्ट का कच्चा माल, प्रिंटिंग लेबल, प्रिंटेड मोनो कार्टन और खाली प्लास्टिक की शीशियां खरीदकर नकली प्रोडक्ट तैयार किए जाते थे। इसके बाद अलग-अलग कंपनियों के नाम और मोनोग्राम वाले फर्जी कवर व लेबल लगाकर इन्हें ऊंचे दामों पर बाजार में बेचा जाता था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी विजयनगर क्षेत्र में ‘Nutrition World’ और ‘Nutrition Adda’ नाम से दुकान चलाते थे। पूछताछ में रोहित, हन्नी और आर्यन ने बताया कि वे विजयनगर स्थित एक गोदाम में काम करते थे। पुलिस के अनुसार गोदाम का संचालन ललित शर्मा करते थे और वहीं से माल तैयार कर बिक्री के लिए भेजा जाता था।

ललित शर्मा की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कारोबार में ललित शर्मा की भूमिका भी बताई है। पुलिस के अनुसार ललित कच्चा माल खरीदने और तैयार माल की बिक्री का काम करता था, जबकि आरोपी उसके साथ मिलकर गोदाम व दुकान की गतिविधियां संभालते थे। पुलिस अब मामले में ललित शर्मा समेत अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ शालीमार गार्डन थाने में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें