गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के लोहियानगर की रहने वाली गीता से बाइक सवार दो बदमाशों ने लोहियानगर कट के पास पर्स छीन लिया। उस समय वह बाजार से खरीदारी करके घर लौट रही थीं। घटना 22 मार्च की शाम करीब सात बजे की है।
गीता का कहना है कि वह नंदग्राम खरीदारी के लिए गई थीं। करीब सात बजे वापस लौटते समय जैसे ही लोहियानगर कट के पास पहुंची तो बाइक सवार दो युवकों ने आकर उनका पर्स छीन लिया। मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में लुटेरों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संवाद