पुनीत सुपरस्टार उर्फ लॉर्ड पुनीत के नाम से मशहूर पुनीत शर्मा ने एक वीडियो जारी कर बीएसपी सुप्रीमो पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले पर माफी मांगी है। पुनीत ने एफआईआर दर्ज होने के बाद माफी मांगी है।
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पुनीत सुपरस्टार ने हाथ जोड़कर माफी मांगी है। पुनीत ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है।
विज्ञापन
पुनीत शर्मा पर गाजियाबाद में मुकदमा दर्ज
शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने यूट्यूबर पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के जिलाध्यक्ष नरेंद्र मोहित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।
यूट्यूबर पर बसपा सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को मम्मी कहते हुए वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगा है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।