फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाबा साहेब की क्षतिग्रस्त प्रतिमा बदलने की मांग को दूसरे दिन भी प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने के मामले में आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी नवयुग मार्केट स्थित आंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से आए युवाओं ने क्षतिग्रस्त धातु की प्रतिमा बदलने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि, बाद में पुरानी प्रतिमा की ही मरम्मत पर सहमति बन गई। आरोपी की गिरफ्तारी और कार्यवाहक एसीपी नगर कोतवाली जियाउद्दीन अहमद और एसडीएम अजीत कुमार सिंह की ओर से मांगें पूरी करने का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।
बाबा साहेब की प्रतिमा पर रविवार देर रात अराजक तत्वों ने गंदगी फेंकने के साथ ही बाईं आंख क्षतिग्रस्त कर दी थी। सोमवार सुबह यह सूचना मिलने पर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों लोग पार्क में एकत्र हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी व प्रतिमा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग करने लगे। अधिकारियों ने मांगें पूरी कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर सुबह नौ बजे शुरू हुआ धरना शाम करीब सात बजे समाप्त हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह सात बजे से लोनी, मिसलगढ़ी, बापूधाम, मसूरी और कालियागढ़ी से लोग फिर पार्क में पहुंचने लगे। उन्होंने पुरानी मांगों को दोहराते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी, क्षतिग्रस्त प्रतिमा को बदलने, टफन ग्लास से प्रतिमा को कवर करने, चहारदीवारी की मरम्मत और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की।
इस बीच पुलिस ने आरोपी आयुष ठाकुर निवासी सोहनलाल मोहल्ला को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसीपी ने प्रदर्शनकारियों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान की गई। साथ ही प्रतिमा के आसपास टफन ग्लास लगाने का काम शुरू हो चुका है और दो दिन में पूरा हो जाएगा। पार्क के मुख्य द्वार से चहारदीवारी तक 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि संविदा पर एक सुरक्षाकर्मी और एक सफाई कर्मचारी की तैनाती कर दी गई है। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे लोग शांत हुए।
विज्ञापन


प्रतिमा बदलने की मांग पर मतभेद
प्रतिमा बदलने की मांग को लेकर डॉ. बीआर आंबेडकर समिति के अध्यक्ष तरुण कुमार और प्रदर्शन कर रहे युवाओं के बीच मतभेद सामने आया। युवाओं ने जिला प्रशासन से खंडित प्रतिमा बदलने की मांग की। वहीं, समिति के अध्यक्ष ने बताया कि बाबा साहेब की प्रतिमा चार दशक पुरानी और असली धातु से बनी है। आसपास के क्षेत्र में ऐसी प्रतिमा नहीं है। ऐसे में इसी प्रतिमा की मरम्मत कराना उचित होगा। इस पर सभी ने सहमति जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें