फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पिंकी चौधरी की गिरफ्तारी के विरोध में कलक्ट्रेट में हुआ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पिंकी चौधरी की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को हिंदू संगठन के सदस्यों ने कलक्ट्रेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या मेंं पुलिस बल तैनात रहा है। प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट मार्ग पर जाम की भी स्थिति रही। संगठन के सदस्यों की मांग थी कि पिंकी चौधरी को जल्द रिहा किया जाए नहीं तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी की गिरफ्तारी के विरोध में हिंदू संगठनों के सदस्य बैनर-पोस्टर लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि पिंकी चौधरी को साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन हमेशा से हिंदू समाज के हितों और सुरक्षा के मुद्दों को मजबूती से उठाता रहा है। इसी वजह से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कोई गैरकानूनी काम नहीं किया है। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि पिंकी चौधरी को तत्काल रिहा किया जाए अगर ऐसा नहीं होता है तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें