साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के वार्ड 37 निवासी आकाश भाटी समेत अन्य लोगों ने रविवार को थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। आकाश भाटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वार्ड 37 के तिकोना पार्क के सामने, पीला गेट, टंकी वाला पार्क, वार्ड कार्यालय के सामने और शहीद स्थल के पीछे खुलेआम मादक पदार्थों की बिक्री और सेवन किया जाता है। यहां तक कि क्षेत्र के लोगों ने अपने स्तर से छानबीन करने के बाद पुलिस को मादक पदार्थ बेचने वालों के नाम भी दिए हैं। लोगों ने संबंधित ठिकानों पर कार्रवाई करने, मादक पदार्थ विक्रेताओं को गिरफ्तार करने की मांग की है।