फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के न्यू गांधी नगर में किराये के मकान में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने संचालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि न्यू गांधी नगर में एक व्यक्ति ने 24 हजार रुपये प्रति माह में किराये पर मकान लिया है। किसी को शक न हो इसके लिए अपनी पत्नी और बच्चों को भी इसी मकान की दूसरी मंजिल पर रखता है और ग्राउंड फ्लोर पर देह व्यापार कराता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने संचालक अंकित गुप्ता उर्फ राहुल मूल निवासी एटा रोड आदर्शनगर शिकोहाबाद फिरोजाबाद और ग्राहक गुलबीर सिंह निवासी नूर नगर नंदग्राम मूल निवासी गांव खेड़ी थाना अगौता जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है। मौके से एक महिला भी पकड़ी गई है। एसीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें