फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 15 करोड़ की संपत्ति धोखाधड़ी से हड़प ली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/डासना। वेव सिटी क्षेत्र के शाहपुर बम्हैटा के रहने वाले 72 वर्षीय सुखदर्शन मित्तल की करीब 15 करोड़ की साढ़े तीन बीघा जमीन सौरभ कुमार गुप्ता ने खुद को उनका दामाद बताकर अपने नाम करा ली। सुखदर्शन मित्तल का कहना है यह उनकी पैतृक संपत्ति है। वह नि:संतान हैं। इसके बावजूद रजिस्ट्री विभाग से सांठगांठ करके धोखाधड़ी की गई है। आरोप है कि इसमें जयपुरिया ग्रीन के प्रजोक्ट मैनेजर और परचेज मैनेजर भी शामिल हैं। मामले में उन्होंने सौरभ कुमार गुप्ता, हितेश कुमार, चंद्रपाल, जयपुरिया ग्रीन के प्रोजेक्ट मैनेजर अश्वनी कुमार, परचेज मैनेजर सुशांत व अज्ञात के खिलाफ वेव सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सुखदर्शन मित्तल ने बताया कि वह हाल में गौतमबुद्धनगर के छपरौला में रह रहे हैं। उनकी पैतृक संपत्ति बम्हैटा में जयपुरिया ग्रीन में है। बिल्डर जमीन को खरीदना चाहते हैं लेकिन वह कम दाम दे रहे हैं। इसलिए उन्होंने सौदा नहीं किया। आरोप है कि इस जमीन को लेने के लिए कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर और परचेज मैनेजर ने अन्य लोगों के साथ जालसाजी करके किया है। उन्होंने बताया कि जनवरी में वह तहसील में काम से गए थे। जहां उन्हें जानकारी मिली कि 22 दिसंबर 2023 को उनकी जमीन सौरभ कुमार गुप्ता ने खुद को उनका दामाद बताकर अपने नाम गिफ्टडीड के रूप में करा ली। जिसमें उनका फोटो भी लगाया गया है जबकि उनकी की कोई संतान नहीं है तो ऐसा कैसा हुआ। आरोप है कि इसमें रजिस्ट्री विभाग के अधिकारी और बिल्डर भी शामिल हैं। मामले में उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें