फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। विधवा को जंगल में ले जाकर प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर विधवा के साथ मारपीट की। पीडि़ता का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एक सप्ताह से थाने से चक्कर लगा रही थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बिहार निवासी महिला अपनी दो बेटियों के साथ मुरादनगर की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। काफी समय पहले महिला के पति की मौत हो चुकी है और मजदूरी करके घर का खर्च चला रही है। महिला ने बताया कि दो साल पहले कॉलोनी के रहने वाले एक युवक से मेरी मुलाकात हुई। युवक ने शादी करने की बात कही और संबंध बना लिए। वह शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। एक माह पहले प्रेमी महिला को घूमाने की बात कहकर रावली सुराना मार्ग पर काकड़ा के जंगल में ले गया। आरोप है कि वहां पर प्रेमी ने दुष्कर्म किया और इसी बीच उसका दोस्त भी आ गया। इसके बाद प्रेमी के दोस्त ने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध तो मारपीट कर घायल कर दिया। दुष्कर्म करने के बाद महिला को जंगल में ही छोडक़र आ गए। किसी तरह महिला अपने घर पहुंची। महिला ने बताया कि तबीयत ठीक होने के एक सप्ताह बाद वह चामुंडा पुलिस चौकी पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई की बात कहकर मामले को टाल दिया। इसके बाद महिला मुरादनगर थाने पहुंची और तहरीर दी। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपी साजिद व गुडडु को गिरफ्तार कर लिया है, दोनों आरोपी दिव्यांग है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें