फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गोकश, गैंगस्टर के दो आरोपियों की एक करोड़, 60 हजार की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गोकशी और गैंगस्टर के मामलों में दो आरोपियों की करीब 1 करोड़ 60 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति पुलिस ने कुर्क कराई। कार्रवाई के तहत एक आरोपी का तीन मंजिला मकान और दूसरे की एक बाइक कुर्क की गई। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि कोतवाली सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव तिलबेगमपुर निवासी अय्यूब और उमर के खिलाफ गोकशी के मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विवेचना के दौरान सिकंदराबाद पुलिस ने आरोपी अय्यूब के करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के तीन मंजिला मकान व आरोपी उमर की करीब 60 हजार रुपये मूल्य की बाइक को कुर्क किए जाने संबंधी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी। जिलाधिकारी के आदेश के बाद दोनों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, अय्यूब और उमर के खिलाफ गोकशी के दो-दो मुकदमे व गैंगस्टर अधिनियम के तहत एक-एक मुकदमा दर्ज है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें