फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide In Ghaziabad: प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस

Thu, 10 Apr 2025 09:38 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद के लोनी में एक प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली मार ली। गोली मार कर प्रॉपर्टी डीलर ने आत्महत्या कर ली है। घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक वारदात सामने आई है। जहां लोनी के थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के पावी गांव में प्रापर्टी डीलर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मौत के पीछे के कारण का पता किया जा रहा है। मृतक का नाम जावेद बताया जा रहा है। जिसकी उम्र 32 है और आज सुबह करीब 5 बजे खुद को गोली मार ली। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ग्राम पावी सादकपुर में एक व्यक्ति ने तमंचे से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर आकर देखा और जानकारी ले गई तो पता चला कि जावेद उम्र 32 वर्ष पुत्र नवाब निवासी पावी सादकपुर थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद का रहने वाला है। काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। आज सुबह लगभग 4:45 बजे देसी तमंचा 315 बोर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन मौके पर मौजूद है। तमंचा को कब्जे में लिया गया है। पंचायत नामा की कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में भेजा जा रहा है। फील्ड यूनिट को सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें