फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में फायरिंग, मुनीम को मारी गोली

Sun, 03 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
गोलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलायचीपुर गांव रोड पर दो कारों में सवार नौ बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर फायरिंग की। एक गोली प्रॉपर्टी डीलर के मुनीम के पैर में लगी, उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायरिंग से घबराए दुकानदारों ने दुकानें बंद कर लीं।
विज्ञापन



पावी सादकपुर गांव निवासी आमिर का इलायचीपुर गांव रोड पर ऑफिस है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे ऑफिस में उनका मुंशी दिलशाद था। इसी दौरान दो कारों में नौ बदमाश वहां पहुंचे। पांच बाहर खड़े रहे, जबकि चार ऑफिस में घुस गए।

उन्होंने दिलशाद से आमिर के बारे में पूछा। इंकार करने पर बदमाशों ने पांच-छह राउंड फायरिंग कर दी, जिनमें से एक गोली दिलशाद की टांग में लगी। इसके बाद हमलावर इलायचीपुर गांव की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। ट्रॉनिका सिटी थाना एसओ शीलेश यादव का कहना है कि लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें