गाजियाबाद। कविनगर के आरकेपुरम में मंगलवार देर रात प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार (54) ने फंदा लगाकर जान दे दी। मौके से मिले सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी के कारण जान देने की बात लिखी है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रमोद के बेटे सिद्धार्थ ने पिता के आत्महत्या करने की सूचना दी। मौके पर टीम ने पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी की बात सामने आई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। संवाद