फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लकी ड्रा के नाम पर युवक से ठगे 27 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। एक युवक से मोबाइल पर लकी ड्रा में स्कूटी और 10 ग्राम सोने का सिक्का निकलने का झांसा देकर 27 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। ब्रजविहार कॉलेानी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि 15 जनवरी को फोन आया कि एक संचार कंपनी के लकी ड्रा में उसका स्कूटी व दस ग्राम सोने का सिक्का निकला है। इनाम पाने के लिए एक हजार का रिचार्ज और 14 हजार रुपये बैंक खाते में डालना पड़ेगा। शातिरों ने कई बार में उनसे खाते में 27 हजार रुपये डलवा लिए। फिर पैन कार्ड न होने का हवाला देकर इनाम देने से मना कर दिया। इसके बाद युवक को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। मनोज ने शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने मामले में जांच की बाता कही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें