फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिजली की आपूर्ति में दिक्कत के साथ डीजल न मिलने की वजह से उत्पादन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बिजली की आपूर्ति न होने और डीजल खपत के अनुसार न मिलने की वजह से औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन प्रभावित हो रहा है। आईआईए के अनुसार जनरेटर के लिए डीजल नहीं मिलने से मशीनों का संचालन नहीं हो पाता है। ऐसे में जिले में कई बार उत्पादन करीब 50 फीसदी तक ही रह जा रहा है। ऐसे में आर्डरों को तय समय पर पूरा कर पाना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन


यूपीसीडा के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 5500 से अधिक औद्योगिक इकाइयों का संचालन किया जा रहा है। इनमें मैन्यूफैक्चरिंग और सेवा क्षेत्र दोनों ही तरह की इकाइयां हैं। वर्तमान गर्मी की वजह से पहले ही इकाइयों में बिजली आपूर्ति खपत के अनुसार उत्पादन के लिए नहीं मिल पा रही है। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए इकाइयों में जनरेटर के माध्यम से मशीनें चलाई जाती हैं। ताकि किसी भी तरह उत्पादन प्रभावित न हो। अब औद्योगिक इकाइयों को डीजल की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में उद्यमियों की चिंता उत्पादन को लेकर बढ़ गई है। आईआईए के वित्त सचिव प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सभी इकाइयों में जनरेटर की व्यवस्था रहती है। फिर चाहे वह सेवा या मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र हो। बताया कि इकाइयों में वर्तमान में गर्मी की वजह से बिजली की ट्रिपिंग की समस्या चल रही थी। इस समस्या का हल तो जनरेटर से निकल आता था। अब डीजल की आपूर्ति न होने से उत्पादन में भारी गिरावट आ रही है। इस वजह से कई बार ग्राहकों को समय पर आर्डर पूरा कर के देना मुसीबत बन रहा है। उद्यमी दीपक शर्मा ने बताया कि जनरेटर के लिए डीजल तो इकाई संचालकों को देना चाहिए। अगर बिजली की आपूर्ति खपत के अनुसार नहीं कर पा रहे हैं, तो डीजल पर रोक लगाना भी सही नहीं है। इससे उद्यमियों को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें