फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टीडी टीकाकरण से बच रहे निजी स्कूल, शिक्षा विभाग हुआ सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद।
विज्ञापन

डिप्थीरिया और टिटनेस (टीडी) से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को लेकर शिक्षा विभाग अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। जिले में एक अगस्त से शुरू हुआ यह विशेष अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। इसमें 10 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को टीडी वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जा रही है। खासतौर पर स्कूल, कॉलेज और मदरसों में जाकर टीकाकरण किया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।

स्वास्थ्य विभाग की हालिया रिपोर्ट के अनुसार जिले के 29 निजी स्कूलों ने अब तक टीकाकरण नहीं करवाया है। पहले यह संख्या 12 थी, जो अब बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में दो बार जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सूची भेजकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इस बढ़ती लापरवाही को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अब स्कूल संचालकों के साथ बैठक करने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में स्कूलों को अंतिम चेतावनी दी जाएगी। इसके बावजूद सहयोग नहीं करने वाले स्कूलों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि टीकाकरण बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। किसी भी स्कूल को इसकी अनदेखी नहीं करने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी स्कूल सहयोग नहीं करेंगे, उनके खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें