फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्कूल के पास से शराब की दुकान हटाने को प्रचार्या ने लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। प्रह्लादगढ़ी स्थित आरडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल प्रबंधन की ओर आबकारी विभाग को पत्र भेजकर दुकान को हटवाने की मांग की है। प्रबंधन का आरोप है कि आए दिन शराबी वहां से गुजरने वाले अभिभावकों को छात्र-छात्राओं को परेशान करते हैं। इससे शैक्षिक माहौल पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, प्रह्लादगढ़ी स्थित आरडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के सामने देशी शराब की दुकान से अभिवावक और विद्यार्थी काफी दिन से परेशान हैं। वहां पर लोगों की दिनभर आवाजाही लगी रहती है। प्रधानाचार्या अनुराधा त्यागी ने पत्र में लिखा है कि शराब की दुकान खुलने से स्कूल का माहौल खराब हो रहा है। बच्चों की सुरक्षा और वातावरण को लेकर चिंता बनी हुई है। उनका कहना है कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे कम उम्र के हैं और उन्हें सुरक्षित व अनुशासित वातावरण मिलना जरूरी है। शराब की दुकान और आसपास की गतिविधियों का असर विद्यालय के बच्चों पर भी पड़ रहा है। वैसे भी सरकार का सख्त निर्देश है कि शिक्षण संस्थानों के आसपास शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें