ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री का सम्बोधन सुनते लोग
- फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। आज पंचायत दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर की ग्राम पंचायतों को संबोधित किया। गाजियाबाद जनपद के समस्यत 161 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं समस्त ब्लाक प्रमुखों, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यों द्वारा प्रधानमंत्री का संबोधन सुना गया। कोरोना वायरस संकट और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को सभी ग्राम पंचायतों के प्रमुखों को संबोधित किया। पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने नए ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और ऐप की शुरुआत की। इस पोर्टल के जरिए ग्राम पंचायतों की समस्या,उनसे जुड़ी जानकारी अब एक जगह पर ही उपलब्ध रहेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना संकट से मिले सबक से अब हमको स्वयं पर आत्मनिर्भर होना काफी जरूरी है। जिले में आज सुबह से ही गांवों में प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के लिए पंचायत अध्यक्ष, पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान 11 बजे से पहले से ही तैयारी कर चुके थे। प्रधानमंत्री ने सुबह 11:00 से 12:00 तक समस्त पंचायतों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पंचायतों के कार्यों की प्रशंसा भी की।