फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई अकादमी में कोरोना संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई अकादमी में कोरोना संदिग्ध माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। अति संवेदनशील एवं सुरक्षित क्षेत्र सीबीआई अकादमी के रेहाइश इलाके में कोरोना की दस्तक पहुंच गई है। एक किशोर का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन उसकी रिपोर्ट स्पष्ट नहीं आई थी। इसलिए दोबारा सैंपल भेजा गया है। वहीं होम कोरेंटीन का पालन न करने पर छह अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अकादमी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने नोटिस भेजा है।  सीबीआई अकादमी में कोरोना संदिग्ध का मरीज मिलने से कोरेंटाइन का पालन न करने पर छह अधिकारियों को नोटिस जारी की गई है। सीबीआई अकादमी के अध्यक्ष केके गोयल ने पत्र जारी कर पांच क्वार्टर में रहने वाले अधिकारियों को नोटिस देने के साथ ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। पत्र में कहा गया है कि संदिग्ध रिपोर्ट पांच क्वाटरों में किसी के आने-जाने पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है। इसलिए जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक किसी भी स्थिति में पूरा पालन किया जाए।  सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि पांच दिन पहले एक 16 वर्षीय लड़के का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। सैंपल की रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं था। इसलिए दोबारा सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने तक संदिग्ध के क्वार्टर के आसपास सभी को होम क्वारेंटीन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। ----------------- बृहस्पतिवार  को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़े कुल कोरेंटीन किए गए व्यक्तियों की संख्या - 97891 कुल होम कोरेंटीन किए गए - 90710 फैसिलीटी कोरेंटीन की संख्या - 724 विदेश से यात्रा कर वापस लौटने वाले लोग - 2451 28 दिन का कोरेंटीन पूरा करने वाले लोग - 2451 बृहस्पतिवार  को लिए गए सैंपलों की संख्या - 72 कोरोना की जांच के लिए कुल सैंपल - 1995 बृहस्पतिवार को प्राप्त रिपोर्ट संख्या- 16 प्रतीक्षारत रिपोर्ट - 329 कोरोना निगेटिव रिपोर्ट वालों की संख्या - 1614 कोरोना पॉजिटिव की संख्या - 37 पॉजिटिव  मिले व्यक्तियों की संख्या - 52 इलाज के बाद स्वस्थ्य हो चुके - 15 कोविड अस्पताल मुरादनगर में भर्ती - 21 ईएसआई कोविडः1 में भर्ती- 10 दिल्ली व मेरठ में भर्ती - 6 ---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें