फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का जन्मदिन मनाया

Mon, 26 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
विज्ञापन
नीरज ‌सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपाइयों ने रविवार को धूमधाम से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन मनाया। हेल्थ कैंप लगाकर और मिठाइयां बांटकर उनकी दीर्घायु की कामना की गई। उधर, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष की ओर से साहित्य कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मुरादनगर स्थित केएन इंटर कालेज में महापौर अशु वर्मा ने वरदान सेवा संस्थान के सहयोग से 80 वां निशुल्क नेत्र शिविर लगाया। इसमें 1265 नेत्र रोगियों की जांच की गई और 372 रोगी मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित हुए। शिविर का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह ने किया।

उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल में महंगा इलाज होने के कारण गरीब और असहाय लोग इलाज नहीं करा पाते है। ऐसे में कैंपों का आयोजन जरूरतमंद लोगों के लिए होते रहना चाहिए। भाजपा के पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर ने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा है।
विज्ञापन


महापौर अशु वर्मा ने कहा कि उन्हें राजनीति से अधिक समाज सेवा में आनंद आता है। समाज सेवा की प्रेरणा उन्हें वरदान सेवा संस्थान के संरक्षक कमलेश से मिली है। इस दौरान राजा वर्मा, राधे किशन अरोड़ा, ज्ञानेंद्र सिंहल, विनोद जिंदल, मनोज शर्मा, बिंदू त्यागी आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन अरविंद भारतीय ने किया। मोदीनगर में नगर इकाई की ओर से छत्री वाले मंदिर में आधार कार्ड, स्वास्थ्य जांच कैंप, प्रधानमंत्री कौशल विकास,  प्रधानमंत्री आवास योजना के कैंप लगाए गए। इसका उद्घाटन नगर अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने किया।

भोजपुर ब्लाक प्रमुख कृष्णवीर सिंह, संजय सिंह, अशोक माहेश्वरी, अमित चौधरी, स्वदेश जैन, पवन सिंहल, सत्यवीर राघव, दिनेश सिंहल, देवेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डा. मंजू शिवाच की ओर से जीवन अस्पताल में काव्य गोष्ठी हुई।

अध्यक्षता योगेंद्र दत्त (सहारनपुर) और संचालन पंकज परवर ने किया। कवियों हरिदत्त गौतम, प्रदीप भारद्वाज, रामकुमार गुप्ता, दरियाव सिंह, शाहिद, रविंद्र शर्मा, इंद्रप्रसाद, मनोज, प्रशांत दीक्षित, साजन बालियान, कपिल, गंगा शरण त्यागी आदि ने कविताएं सुनाईं।

 डा. देवेंद्र शिवाच ने शॉल ओढ़ाकर कवियों को सम्मानित किया। मुरादनगर में मेनरोड स्थित चमन मार्केट में सुझाव पेटी लगवाई गई। भाजपा देहात युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमित त्यागी, संजीव त्यागी, बृजेश्वर निम्मी, सुबोध त्यागी, पिंटू गोस्वामी, प्रशांत, मोनिश त्यागी, नवनीत निमी, दीपक, आशीष आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें