फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: राष्ट्रपति आज करेंगी वायुसेना जाबाजों को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। भारतीय वायुसेना के हिंडन एयरबेस में आज राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू जाबांजों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगी। उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ ही कई वीवीआईपी शामिल होंगे। हिंडन स्टेशन से लेकर मोहन नगर, करहेड़ा, एलिवेटेड रोटरी, राजनगर एक्सटेंशन रोड, इंदिरापुरम,वैशाली, वसुंधरा और यूपी गेट, राजेंद्र नगर, साहिबाबाद के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी। चप्पे-चप्पे पर 550 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई। हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, साहिबाबाद हेलिपेड से लेकर दो किमी तक क्षेत्र में कोई भी ड्रोन नहीं उड़ेगा। इसके अलावा यूएवी, पैराग्लाइडर, हॉट बैलून या अन्य उड़ने वाली वस्तुओं पर प्रतिबंध रहेगा। पूरे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की फोटो या वीडियो शूट नहीं की जाएगी। इन प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर संबंधित आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। इसके अलावा अधिकारी और पुलिसकर्मी जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हो जाएंगे। यातायात पुलिस ने कार्यक्रम के दौरान रूट डायवर्जन नहीं करने की योजना बताई है। हालांकि,अधिकारी का कहना है कि वीआईपी आगमन के दौरान ट्रैफिक को जगह-जगह रोका जाएगा। पूरे रूट पर सुरक्षा में 550 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें