फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: व्यापारी की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। भोवापुर में अंगीठी होटल के बाहर कार सवार व्यापारी अंकित (30) पर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में कौशांबी पुलिस तीन दिन बाद सिर्फ एक आरोपी रोहित बैसोया को गिरफ्तार कर पाई है। पुलिस ने उससे एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किया है। व्यापारी के भाई गुलशन ने तीन नामजद समेत छह के खिलाफ विभिन्न धारा में मुकदमा कराया था। हैरत की बात है कि टीम बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम हो रही है।
विज्ञापन


इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि टीम आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। बृहस्पतिवार को टीम ने मुख्य आरोपी रोहित बैसोया पुत्र कमल बैसोया निवासी भोवापुर कौशांबी को डाबर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। वह वाहन से दिल्ली के रास्ते दूसरे राज्य में भागने की फिराक में था। उससे पूछताछ में एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। बाकी आरोपियों को जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें