फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दी जमीन, 14.60 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। मेरठ की रहने वाली रजनी रानी को अपनी जमीन बताकर शातिर ने बैनामा कर 14.60 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि जालसाज ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कर दिया। तहसील में दाखिल खारिज कराने के दौरान पता चला कि वह जमीन किसी और के नाम पर है। मामले में उन्होंने मसूरी थाने में कृष्णपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रजनी रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें एक भूखंड की तलाश थी। डासना के कुशलिया गांव में एक जमीन पसंद आई। छह फरवरी 2017 को इंद्रगढ़ी निवासी कृष्णपाल से 14.60 लाख रुपये में खसरा नंबर 1636 में 91 वर्ग गज भूखंड खरीदने का सौदा हुआ। बैनामा करने के दौरान 4.50 लाख रुपये के स्टांप लगे। इसके बाद रजिस्ट्री को दाखिल खारिज के लिए तहसील में लगाया तो पता चला कि कृष्णपाल के नाम तो इस खसरा नंबर में कोई जमीन ही नहीं है। आरोप है कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज बनाकर उनके साथ धोखाधड़ी कर 14.60 लाख रुपये हड़प लिए। अब रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एसीपी मसूरी का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें