फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शराब की दुकान खुलने की तैयारी, निवासियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा। सेक्टर 16 बी स्थित गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास, गीतांजलि सोसायटी की उत्तर दिशा में नई शराब की दुकान खुलने की जानकारी से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यह दुकान पहले एक फोटोकॉपी की थी और अब इसे शराब बिक्री के लिए चालू किया जा रहा है। दुकान पर पीले रंग का बैनर भी लगाया गया है। निवासियों का कहना है कि इस दुकान का खुलना सामाजिक और पारिवारिक वातावरण के लिए हानिकारक होगा। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि दुकान के लाइसेंस को तुरंत रद्द कराया जाए। यदि ऐसा न हुआ तो सब मिलकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें