फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: यात्रियों को मार्च में नमो भारत ट्रेन से मेरठ साउथ तक सफर कराने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के दूसरे चरण में दुहाई से मेरठ साउथ तक यात्रियों को सफर कराने की तैयारी शुरू हो गई है। मार्च के अंत में इस सेक्शन पर नमो भारत ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो सकता है। दुहाई से मेरठ साउथ तक के 25 किलोमीटर लंबे इस सेक्शन पर अब स्पीड ट्रायल शुरू हो गए हैं। स्पीड ट्रायल में 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार नमो भारत ट्रेन ने कवर कर ली है।
विज्ञापन

बीते साल 20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली नमो भारत ट्रेन के साहिबाबाद से दुहाई तक के प्राथमिक खंड का उद्घाटन किया था। 17 किलोमीटर लंबे इस खंड पर ट्रेनों का नियमित संचालन अगले दिन से ही शुरू हो गया था। इसके बाद एनसीआरटीसी ने दूसरे चरण में दुहाई से मोदीनगर साउथ तक के खंड पर काम तेज कर दिया था। ट्रैक बिछाने के बाद जनवरी में ही इस खंड पर ट्रेनों का ट्रायल शुरू कर दिया गया था, लेकिन 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से ट्रेनों को चलाया जा रहा था। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि बीते बुधवार से इस खंड पर हाईस्पीड ट्रायल शुरू कर दिए गए हैं। इस ट्रायल में ट्रेन को लगभग 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर चलाया गया है। उनका कहना है कि सिग्नलिंग का काम भी लगभग पूरा होने वाला है।

इसी महीने हो सकता है सेफ्टी ट्रायल
25 किलोमीटर लंबे इस खंड पर नमो भारत ट्रेन का नियमित संचालन शुरू करने से पहले एनसीआरटीसी को सेफ्टी ट्रायल कराकर मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर से क्लीयरेंस लेना होगा। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि यह सेफ्टी ट्रायल फरवरी के अंत में हो सकता है। क्लीयरेंस मिलने के बाद यात्रियों के लिए संचालन शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें