फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान बना फूफा: भतीजे की बहू से हैवानियत, सात माह की थी गर्भवती; महिला ने सुनाई दर्द भरी आपबीती

Mon, 11 Aug 2025 08:05 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद

सार

गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक घिनौनी वारदात सामने आई है। जहां एक फूफा ससुर ने अपने ही भतीजे की बहू के साथ गलत काम किया है। महिला सात माह की गर्भवती है और पति एक होटल में काम करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां टीलामोड़ थानाक्षेत्र में एक होटल कर्मी की गर्भवती पत्नी ने फूफा ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वारदात सात अगस्त की बताई जा रही है। जब महिला अपने घर में अकेली थी। पति के घर लौटने पर महिला ने पूरी बात बताई। तब होटलकर्मी ने अपने फूफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फूफा ससुर के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
दर्ज मुकदमे में युवक ने बताया कि वह एक होटल में साफ-सफाई का काम करता है। टीलामोड़ क्षेत्र में वह पत्नी के साथ किराये के मकान में रह रहा है। सात अगस्त की शाम को जब वह काम से लौटे तब उनकी पत्नी की तबियत खराब थी। उसने रोते हुए हुए वारदात के बारे में बताया। 

पीड़िता ने बताई उस दिन की हैवानियत
पीड़ित ने बताया कि सात अगस्त को काम पर जाने के बाद उसके फूफा घर पहुंचे थे। सात माह की गर्भवती पत्नी ने फूफा का अतिथि सत्कार किया। कुछ देर बाद आरोपी फूफा ने नुकीले हथियार से पत्नी को अकेला देख कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद दुष्कर्म किया और भाग गया। 
विज्ञापन


वारदात के बाद पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा पति
मामला सामने आते ही वह पत्नी को लेकर अस्पताल गए यहां इलाज कराने के बाद उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे। यहां पुलिस को तहरीर दी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें