फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शालीमार गार्डन। सैंडल टावर शालीमार निवासी सज्जन चौधरी का घर जहां कुछ दिन बाद किलकारियों से गुलजार होना था। वहां बुधवार को मातम पसर गया। सज्जन चौधरी की गर्भवती पत्नी की बुधवार सुबह निजी अस्पताल में मौत हो गई। महिला की अचानक तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


सज्जन चौधरी की गर्भवती पत्नी काजल (24) की बुधवार को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला की बुधवार सुबह करीब 6 बजे अचानक तबियत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान करीब 6ः45 बजे काजल की मौत हो गई। छह फरवरी 2024 को काजल की शादी हुई थी और मौत के समय वह सात माह की गर्भवती थी। अनहोनी के बाद मौत की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवाया और पोस्टमार्टम कराया। वहीं पूरे परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें