फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डाक्टरों व स्टाफ के लिए लखनऊ से आएगी पीपीई किट

विज्ञापन
विज्ञापन
अब डाक्टरों व स्टाफ के लिए लखनऊ से आएगी पीपीई किट - शासनादेश आने पर टेंडर प्रक्रिया की गई निरस्त  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। कोरोना की जंग लड़ रहे डाक्टरों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए पीपीई किट लखनऊ से आएगी। अभी तक जिले का स्वास्थ्य विभाग खरीद कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने 90 लाख रुपये कीमत से पीपीई किट खरीद से संबंधित टेंडर निकाला था। शासन से आदेश आने के बाद प्रक्रिया निरस्त कर दी गई। टेंडर भरने की मंगलवार को अंतिम तारीख थी, जबकि बुधवार को टेंडर खोला जाना था। ऐसे में उन तमाम फर्मों के मंसूबों पर पानी फिर गया है, जो राजनैतिक जोड़तोड़ से विभाग को पीपीई किट उपलब्ध कराते हुए बडा मुनाफा कमाने के प्रयास में लगी थीं। जिला स्तर पर पीपीई किट खरीद का अधिकार मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग खरीद की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में लगा हुआ था। इसके लिए बाकायदा टेंडर भी निकाल दिए गए थे।  सीएमओ डा एनके गुप्ता का कहना है कि प्रदेश मुख्यालय से आदेश प्राप्त होने के बाद टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं। मुख्यालय से कहा गया है कि प्रदेश स्तर पर पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट उपलब्ध है। आवश्यकता के अनुरूप पीपीई किट प्राप्त की जा सकती है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर किट की खरीद किया जाना व्यर्थ है। --------------------- आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें