फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोड़ा में सरकारी व्यवस्थाएं ऊंट के मुंह में जीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
\n\nपूरा खोड़ा सील होने से लोगों की बढ़ने लगी परेशानी\n\n- स्थानीय लोगों ने कहा जिन मोहल्ले में है मरीज, उसी पर की जाए सख्ती\n\n- पूरा खोड़ा सील होने की वजह से लोगों जरूरी सामान भी जुटाना हो रहा भारी\n\n माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। खोड़ा में कोरोना मरीज की बढ़ती संख्या के साथ ही स्थानीय लोगों की समस्याएं भी विकराल होती जा रही है। पूरे खोड़ा में करीब छह लाख लोग रह रहे हैं। इतने बड़े इलाके को एक साथ सील कर देने से यहां रह रहे लोग अब राशन और जरूरी सामान के लिए परेशान हो रहे हैं। यहां तक कि राशन न मिलने की वजह से लोगों का चूल्हा तक नहीं जल पा रहा। खोड़ा में बढ़ती समस्याओं को देख स्थानीय लोग सील में छूट देने की बात करने लगे हैं।\n\nसील की वजह से बढ रही परेशानी से अब यहां के लोग प्रशासन को कोसने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जहां मरीज़ मिल रहे हैं वहाँ कड़ाई की जाए व सील किया जाए। खोरा वासियों का कहना खोड़ा में 34 वार्ड हैं निकलने के 70 से अधिक रास्ते हैं। 100 से अधिक मुहल्ले हैं, सभी मुहल्ले में हज़ारों नागरिक हैं। इन सबको मिलाने पर 6 लाख के आसपास प्रवासी यहाँ रहते हैं । यहाँ पर कुछ मुहल्ले में कोरोना के मरीज़ मिले हैं उन मुहल्लों को गाइड लाइन के अनुसार सील करने के बजाय पूरे खोड़ा को अभी तक सील किया गया है जिसके कारण लोग न तो काम पर जा पा रहे हैं ना ही अपने लिये ज़रूरत की चीज़ें जुटा पा रहे हैं । होती लाल चौहाान\n\n\n सरकारी व्यवस्थाएं ऊंट के मुंह में ज़ीरा साबित हो रही हैं । खोड़ा में रहने वाले सैकड़ों गरीब परिवारों का राशन खत्म हो चुका है। बाजार बंद होने की वजह से लोग खरीद भी नहीं पा रहे। पूरा खोड़ा सील हो जाने से स्थानीय लोग भी एक दूसरे की मदद नहीं कर पा रहे। इसकी वजह से समस्याएं बढ़ रही हैं। अखबारों में समाचार प्रकाशित होने पर कुछ लोगों को मदद मिली फिर भी सैकड़ों अभी भी मदद मिलने की राह देख रहे हैं । सतीश मिश्रा\n\n\n जिला प्रशासन को चाहिए कि जिन मोहल्लों में कोरोना मरीज मिले हैं, उसे सील किया जाए और वहां सख्ती की जाए। पूरे खोड़ा को सील करना समस्याओं को खड़ा करना है। वहीं यहां कुछ मार्ग ऐसे भी हैं जहां लोगों की इतनी भीड़ जुट रही है जिससे समस्या और अधिक बढ़ने का खतरा है। जिला प्रशासन को खोड़ा के मामले में दोबारा विचार करने की जरूरत है। दुर्गेश शर्मा\n\n\n खोड़ा में कराया गया सैनिटाइजेशन\n\nजिला प्रशासन की ओर से  खोड़ा की गलियों में मंगलवार को सैनिटाइजेशन कराया गया। खोड़ा के मुख्य सड़क के साथ ही बाजार, सील प्वाइंट के साथ ही लोगों के घरों के मुख्य द्वार तक को सैनिटाइज किया गया। नगर पालिका की टीम लगातार खोड़ा को सैनिटाइज कर रही है और लोगों से साफ-सफाई के साथ ही अपने-अपने घरों में बने रहने की अपील कर रही है।\n\n-----------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें