जेके ओपन टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच बने अभी ठााकुर। स्रोत अकादमी
गाजियाबाद। ओल्ड आरपीएल मैदान में चल रहे जेके ओपन टी20 क्रिकेट चैंपियनशिप में मंगलवार को अल्फा क्रिकेट अकादमी और पीपीसीसी के बीच मैच खेला गया। मैच में पीपीसीसी ने तीन विकेट से जीत हासिल की।
टॉस जीतकर पीपीसीसी टीम ने अल्फा अकादमी को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। अल्फा अकादमी ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। देव चौधरी ने 67 और काव्य तेवतिया ने 55 रन बनाए। विरोधी टीम से पुष्प अमर और विवेक चौधरी ने दो-दो विकेट लिए। पीपीसीसी ने 17.1 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए। अभी ठाकुर ने 76 और विशु राज ने 64 रन बनाए। अल्फा अकादमी से देव चौधरी ने दो विकेट लिए। अभी ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।