फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बारिश की वजह से कई सोसायटियों में गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बारिश के कारण शुक्रवार को कई सोसायटियों में कई घंटे बिजली गुल रही। कई के बेसमेंट में पानी भर गया। क्रॉसिंग में नाला ओवरफ्लो होने से सड़कें पानी में डूब गईं। इस दौरान लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से लेकर पूरे दिन बारिश होती रही। इससे मॉइश्चर आने से कई सोसायटियों में बिजली गुल हो गई। कई घंटे बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। यूनिनव हाइट्स में सुबह नौ बजे गई बिजली एक बजे आई। निवासी ललित गोयल ने बताया कि कई घंटे कट के कारण डीजी सेट से आपूर्ति की गई। लगातार कट से लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। गुलमोहर गार्डन में सुबह आठ बजे गई लाइट दोपहर तीन बजे आई। कुछ टॉवरों में बिजली 12.30 बजे आ गई। इसके अलावा केडब्ल्यू सृष्टि, सेवी विला डे, केएम रेजीडेंसी सहित कई अन्य सोसायटियों में कुछ घंटे के लिए लाइट गई। देर शाम हुई तेज बारिश के बाद क्रॉसिंग रिपब्लिक में नाला ओवरफ्लो होने से हर तरफ पानी भर गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से कई जगह जाम भी लग गया। उधर बारिश से जीएच-7, प्रतीक ग्रांड सोसायटी, महागुनपुरम, पंचशील प्रिमरोज सोसायटी के बेसमेंट में जगह-जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें