फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कई इलाकों में घंटो गुल रही बिजली, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मौसम का मिजाज बदलने के बाद भी शहर में बिजली कटौती का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को शहर के कई प्रमुख इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह और दोपहर के समय बिजली न होने के कारण नलकूप व सबमर्सिबल पंप बंद रहे। पटेल नगर निवासी अशोक त्यागी ने बताया कि सुबह करीब सात बजे इलाके की बिजली गुल हो गई। करीब एक घंटे तक बिजली गुल होने के चलते पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी। बिजली आने पेयजल की सप्लाई हुई। इसके अलावा शहर के कैलाभट्ठा, ओल्ड पंचवटी, न्यू पंचवटी, राकेश मार्ग, नेहरूनगर, पटेलनगर, नंदग्राम, घुकना, सिद्धार्थविहार, बम्हेटा, प्रतापविहार समेत अन्य कई इलाकों में दिनभर बिजली की आवाजाही का दौर जारी रहा। पटेलनगर निवासी अमित चौहान ने बताया कि रोजाना कई बार में दो से तीन घंटे की कटौती की जाती है। सुबह के समय बिजली की ट्रिपिंग की वजह से पेयजल के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ता है। इस संदर्भ में जोन एक के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि फाल्ट होने पर ही संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति बाधित होती है, फाल्ट की सूचना मिलने पर उसे तत्काल दुरुस्त करा आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें