फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल 205 रुपये देकर मिलेगा बिजली कनेक्शन

Mon, 10 Apr 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
पॉवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली चोरी और बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई के साथ पावर कारपोरेशन ने लोगों को आसानी से बिजली कनेक्शन देने की मुहिम शुरू की है। बगैर कनेक्शन के ही बिजली का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को कनेक्शन देकर कारपोरेशन ने बिजली चोरी रोकने और राजस्व बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसी के तहत शहरी और ग्रामीण उपभोक्ता अब आसान किश्तों में बिजली कनेक्शन ले सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता केवल 130 रुपये और शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता 205 रुपये देकर कनेक्शन हासिल कर सकेंगे।

कनेक्शन की बाकी राशि उपभोक्ता 12, 13 व 16 आसान किश्तों में जमा करा सकेंगे। वरीयता के आधार पर पावर कारपोरेशन ने उपभोक्ताओं को कनेक्शन देना शुरू कर दिया है। नियमों के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में एक किलोवाट के बिजली कनेक्शन के लिए कुल 1330 रुपये फीस में से केवल 130 रुपये ही उपभोक्ताओं को जमा करने होंगे।
विज्ञापन


बाकी 1200 रुपये की राशि 12 महीनों में 12 किश्तों में जमा करनी होगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में दो किलोवाट के कनेक्शन की 1550 रुपये फीस में से केवल 250 रुपये और बाकी 1300 रुपये 13 किश्तों में देने होें।

दूसरी ओर शहरी क्षेत्रों में एक किलोवाट के कनेक्शन की फीस 1805 रुपये में से पहले केवल 205 रुपये और बाकी 1600 रुपये 16 आसान किश्तों में भरने होंगे। जबकि दो किलोवाट के कनेक्शन की फीस 2225 में से पहले केवल 625 रुपये और बाकी 1600 रुपये 16 किश्तों में 16 महीने में जमा करने होंगे।

चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता ने बताया कि गरीब परिवार की श्रेणी में आने वाले लोगों को कनेक्शन देने का कार्य शुरू कर दिया गया है। ऐसे लोग आसानी से आसान किश्तों में फीस जमा कर कनेक्शन हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें