फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, सिर में चोट लगने से हुई राशिद की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के बदरपुर गांव में राशिद की हत्या मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। नामजद आरोपी फरार हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राशिद की मौत सिर में चोट लगने से होना सामने आया है। पुलिस अब 20 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हत्याकांड का खुलासा होने की बात कह रही है।
विज्ञापन


एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि राशिद के परिजनों ने पड़ोसी सुहैल, गुलफाम, जावेद, आदिल, सन्नो और महताब के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में आरोपी फरार चल रहे हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना का खुलासा होगा। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।
बता दें कि बदरपुर गांव निवासी राशिद (38) अपने बेटे को तलाशने के लिए घर से निकले थे। मंगलवार सुबह उनका शव घर से 100 मीटर की दूरी पर खेत में पड़ा मिला था। शाम के समय राशिद का गायब बेटा सूफियान घर आ गया था। परिजनों ने पड़ोसियों पर राशिद की हत्या करने का आरोप लगाया है। पड़ोसी ने सूफियान पर मोबाइल चोरी का शक जाहिर कर उसे पकड़ लिया था, जिसको लेकर दोनों परिवार के बीच विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें