इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानखंड-4 में तीन महिला समेत गिरोह के पांच सदस्यों ने सेल्स गर्ल को बातों में उलझाकर सवा लाख रुपये के सूट चोरी कर लिये। गिरोह की हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
दुकानदार कविता गौड़ ने पुलिस को शिकायत दी कि 21 मई को उनकी दुकान पर तीन महिलाएं और दो पुरुष ग्राहक बनकर आए थे। उन्होंने सेल्स गर्ल को बातों में उलझा लिया। इस बीच मौका पाकर महिलाओं ने वहां से 20-25 लेडीज सूट चोरी कर लिए। इनकी कीमत सवा लाख रुपये है। सामान कम होने दिखने पर दुकान की सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें तीन महिलाओं के साथ दो चोर चोरी करते नजर आए। कोतवाली पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से गिरोह के सदस्यों की तलाश कर रहे हैं।
-