फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सर, क्या करना है गिरफ्तार करा दूं': सीबीआई अधिकारी बन दुकानदार से ठगी, गल्ले में रखी ले गया सारी रकम; Video

Tue, 10 Feb 2026 10:31 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी/गाजियाबाद

सार

शाहिद के मुताबिक खुद को सीबीआई अधिकारी बताने वाला सद्दाम जब दुकान पर निरीक्षण कर रहा था तो मोबाइल पर किसी नाजिर नाम के व्यक्ति के संपर्क में था। मोबाइल पर जी सर, जी सर करके लाइसेंस और दुकान में रखे बीज व खाद की बाबत गलत जानकारी दे रहा था। 
विज्ञापन
शाहिद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद स्थित मसूरी थाना क्षेत्र में खाद बीज की दुकान करने वाले व्यापारी से आरोपी ने सीबीआई और इनकम टैक्स का अधिकारी बताकर जेल भेजने की धमकी दी। दस्तावेजों में कमी और नकली माल बेचने की धमकी देकर हजारों रुपये की अवैध वसूली कर ली। मंगलवार को दुकानदार ने आरोपी को मसूरी चौराहे पर खड़ा देखा। दुकानदार ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन

'गल्ले की सारी रकम सौंप दी'
एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि मसूरी निवासी शाहिद के मुताबिक एनएच-नौ पर उनकी किसान बीज भंडार के नाम से दुकान है। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया। खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर इंकम टैक्स का छापा होने की बात कही। बताया कि उनकी टीम कार में अगले चौराहे पर खड़ी है। आरोपी ने शाहिद की दुकान का लाइसेंस, बिल और खाद बीज की कंपनी आदि का निरीक्षण किया। उसके बाद लाइसेंस व अवैध बिक्री करने की बात कहकर जेल भेजने की धमकी दी। शाहिद के मुताबिक वह भयभीत हो गए और उन्होंने गल्ले में रखी तमाम नकदी फर्जी सीबीआई अधिकारी को सौंप दी। जिसके बाद वह चला गया। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह किसी काम से चौराहे पर गए थे। जहां उन्होंने आरोपी को सड़क पर खड़े देखा। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को मौके पर बुलाया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सद्दाम निवासी गांव खिचरा जनपद हापुड़ बताया।

'सर, क्या करना है गिरफ्तार करा दूं'
शाहिद के मुताबिक खुद को सीबीआई अधिकारी बताने वाला सद्दाम जब दुकान पर निरीक्षण कर रहा था तो मोबाइल पर किसी नाजिर नाम के व्यक्ति के संपर्क में था। मोबाइल पर जी सर, जी सर करके लाइसेंस और दुकान में रखे बीज व खाद की बाबत गलत जानकारी दे रहा था। साथ ही कॉलर से पूछा कि सर बताओ पुलिस को बुलाकर इसे गिरफ्तार करा दूं क्या। पीड़ित का आरोप है कि इसके अन्य साथी भी हैं।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
फर्जी सीबीआई और इनकम टैक्स का अधिकारी बताने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित दुकानदार ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। -लिपी नगायच, एसीपी मसूरी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें