फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब और असहाय लोगों को राशन के लिए सोशल मीडिया की ले रहे मदद

विज्ञापन
लोगों को राशन देते दरोगा नरपाल सिंह। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। लॉकडाउन के दौरान गरीब और असहाय लोगों को राशन की दिक्कत आ रही है। इसके लिए आसपास रहने वाले लोग सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से इन लोगों को राशन मुहैया कराने की अपील कर रहे हैं। राशन वितरण के लिए पुलिस, प्रशासन के साथ ही जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठन सामने आ रहे हैं। इससे इन लोगों को राशन उपलब्ध हो रहा है। लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों और जिलों के रहने वाले लोग जहां के तहां रूक गए हैं। जबकि मजदूरी और घरों में काम करने वालों के भी धंधे बंद हो गए हैं। इससे इन लोगों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। इससे इनके पास खाने के लिए राशन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इसके लिए आसपास रहने वाले लोगों ने फेसबुक, ट्वीटर और व्हाट्सएप के माध्यम से इन लोगों का पता डालकर मदद की गुहार लगा रहे हैं। इन लोगों की मदद के लिए पुलिस, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों के साथ ही सामाजिक संगठन भी आगे आ रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जानकारी मिलने पर वह गरीब और असहाय लोगों की बढ़चढ़ कर मदद कर रहे हैं। जिससे यह लोग भूखे न रह जाएं। बृहस्पतिवार दोपहर को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी प्रहलादगढ़ी नरपाल सिंह ने कुछ झुग्गियों में लोगों को राशन वितरित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें