फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद, एक्यूआई 248

सार

देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद, एक्यूआई 248 साहिबाबाद।एनसीआर में गुरुग्राम का एक्यूआई 238 रहा और यह देश का दूसरा प्रदूषित शहर रिकॉर्ड हुआ।पिछले 24 घंटे में हवा की रफ्तार में धीमी, सड़कों पर पानी का छिड़काव न होना और वाहनों से उड़ रही धूल प्रदूषण को मुख्य कारण माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद, एक्यूआई 248
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद बुधवार को देश का सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा। जिले का एक्यूआई 248 रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को शहर का एक्यूआई औसत श्रेणी में 162 था, जिसमें अचानक 86 अंकों की बढ़ोतरी हो गई। शहर के चारों स्टेशन में लोनी की स्थिति सबसे खराब रही। यहां का एक्यूआई 293 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोनी नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को ग्रैप के नियमों को सख्ती से पालन कराने के लिए कहा है। वहीं, प्रदूषण के चलते गर्भवती महिलाएं, बच्चें और अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई।
एनसीआर में गुरुग्राम का एक्यूआई 238 रहा और यह देश का दूसरा प्रदूषित शहर रिकॉर्ड हुआ। तीसरे पायदान पर ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 234 मापा गया। 24 घंटे में प्रदूषण इतनी तेजी से बढ़ने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा का कहना है कि वायुमंडल में वाहनों के काले धुएं का दुष्प्रभाव फैलने से ज्यादा खतरा बढ़ गया है। नवरात्र के बाद लोग भारी संख्या में वाहन लेकर सड़कों पर उतरे थे। इस वजह से वाहनों का प्रदूषण वायुमंडल में तेजी से फैल गया। दिल्ली का एक्यूआई 211 रिकॉर्ड हुआ जो गाजियाबाद से 37 अंक कम था। पिछले 24 घंटे में हवा की रफ्तार में धीमी, सड़कों पर पानी का छिड़काव न होना और वाहनों से उड़ रही धूल प्रदूषण को मुख्य कारण माने जा रहे हैं।
विज्ञापन

पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर भी खराब
हवा में धूल के सूक्ष्म कण पीएम 10 और धूल के अति सूक्ष्म कण पीएम 2.5 पूरे दिन खराब श्रेणी में 244 और 264 रहा। प्रदूषण की यदि यही स्थिति रही तो जल्द ही एक्यूआई 300 के पार पहुंचते ही लोगों को कई पाबंदियों के साथ सड़क पर उतरना होगा। इतना ही नहीं, औद्योगिक इकाइयां, शिक्षण संस्थान, आपालकाल सेवाओं के संस्थानों में भी नियम व शर्तों के आधार पर काम करना होगा।
विज्ञापन

नियम-शर्तों के साथ डीजी सेट की होगी अनुमति
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने एक्यूआई 200 के पार होने डीजी सेट पर रोक लगाई थी जिसे अब संशेधित किया गया है। नए निर्देश में 300 एक्यूआई से पहले बिजली जाने पर डीजी सेट का इस्तेमाल लोग कर सकते हैं लेकिन लगातार इसके इस्तेमाल पर रोक रहेगी। 300 एक्यूआई पर सिर्फ आपात काल सेवाएं जैसे की एक्सलेटर, लिफ्ट, पानी के मोटर, स्वास्थ्य विभाग जैसी जरूरी चीजों के लिए ही डीजल वाले डीजी सेट चला पाएंगे। आयोग ने पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय से मांग की है कि एनसीआर में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने की जरूरत है जिससे पीएनजी की सप्लाई आसानी से लोगों तक पहुंच जाए।
पिछले दिनों शहर का एक्यूआई
1 अक्तूबर 210
2 अक्तूबर 207
3 अक्तूबर 138
4 अक्तूबर 162
5 अक्तूबर 248
जिले के चारों स्टेशन का हाल
इंदिरापुरम 258
वसुंधरा 265
लोनी 293
संजय नगर 175
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें