फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने धोया शहर का प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने धोया शहर का प्रदूषण - गाजियाबाद शहंर का एक्यूआई बारिश के बाद ग्रीन जोन में पहुंचा - सुबह छह बजे से दस बजे के बीच पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर तीन तक पहुंचा माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर में रविवार को हुई बारिश ने सुबह के समय प्रदूषण को पूरी तरह से धो दिया। इस दौरान पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर तीन और पांच प्रतिघन मीटर तक ला दिया। हालांकि इंदिरापुरम में ओजोन का लेवल 189 हो जाने की वजह से गाजियाबाद का एक्यूआई 111 दर्ज किया गया। पीएम दस और पीएम 2.5 दिनभर ग्रीन जोन में बना रहा। गाजियाबाद शहर का एक्यूआई में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। पिछले दिनों तक एक्यूआई रेड जोन में भी चला गया था। लगातार एक्यूआई में उतार चढ़ाव हो रहा था। रविवार सुबह हुई बारिश ने शहर के प्रदूषण स्तर को पूरी तरह से धो दिया। शहर का एक्यूआई, पीएम दस और पीएम 2.5 ग्रीन जोन में आ गया। आंकडे देखे जाए तो सुबह छह बजे से दस बजे तक शहर में पीएम दस और पीएम 2.5 सबसे कम रहा। आंकड़ों के अनुसार वसुंधरा का एक्यूआई रविवार को 69 रहा। यहां पर बारिश के बाद पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर न्यूनतम नौ और तीन दर्ज किया गया। दिन में पीएम दस का स्तर 68 और पीएम 2.5 का स्तर 53 रहा। वहीं संजय नगर का एक्यूआई 85 रहा। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर न्यूनतम तीन रहा। यहां पर दिन का पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 52 और 39 दर्ज किया गया। लोनी का एक्यूआई भी ग्रीन जोन में रहा। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का न्यूनतम स्तर 17 और तीन रहा। लोनी में पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 74 और 44 दर्ज किया गया। इंदिरापुरम में ओजोन का लेवल अधिक होने की वजह से एक्यूआई सबसे ज्यादा रहा। यहां पर एक्यूआई 189 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का न्यूनत स्तर छह और आठ रहा। दिन में पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 59 और 42 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें